Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

क्राइम ब्रांच की टीम देख भागे चोर

  • पुलिसकर्मी ने निकाली पिस्टल, गोली मारने की धमकी देने पर भी नहीं रुके

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अधिकारियों के आदेश के बाद शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर थाना क्षेत्र की पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं, शहर में आए दिन बढ़ती मोबाइल लूट व चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस ने चोरों की धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। रेलवे रोड मकबरा डिग्गी रेलवे पटरी पर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ मोबाइल चोर व लुटेरे यहां पर बैठे हैं।

जिसकी धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस ने चारों तरफ अपने लोग लगाते हुए दबिश दी, लेकिन चोर भी बडेÞ होशियार थे। वह जिस पेड़ के नीचे बैठे थे। पुलिस को देखकर उसी पेड़ पर चढ़कर दूसरे तरफ छत पर कूदकर भाग गए। जबकि वहां पर खड़े प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस वक्त चोर भाग रहे थे, टीम में आए एक पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्टल निकाल ली और चोर की तरफ तान दी। बोले रुक जा नहीं तो गोली मार दूंगा। उसके बाद भी चोर नहीं रुका और फरार हो गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मकबरा व महताब की कई गलियों में चोरों की तलाश भी की, लेकिन कोई चोर हाथ नहीं लगा। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहान है कि मकबरा रेलवे पटरी पर बाहर के लड़के व चोर लुटेरे आकर बैठते हैं। अगर उनको पुलिस पकड़ने आती है तो वह गलियों में निकलकर भाग जाते है। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने मकबरे पर छापा मारकर मोबाइल चोर सरगना उमरदराज को अपने साथ उठाकर लेकर गई। उमर दराज पहले भी कई बार मोबाइल चोरी के मामले में दिल्ली, मुम्बई, मेरठ व अन्य राज्यों से जेल जा चुका है। यह शरद गोस्वामी गैंग का सदस्य बताया जाता है। पुलिस ने इसके अन्य साथियों की तालाश में भी दबिश दी।

एएचटीयू की टीम ने छापेमारी में तीन को भेजा जेल

कंकरखेड़ा: शनिवार को सीओ दौराला के नेतृत्व में एएचटीयू की टीम ने हाइवे स्थित एक ओयो होटल पर छापा मारा था। जिसमें पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, होटल संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित रॉयल एप्पल होटल में सीओ दौराला शुचिता सिंह व एएचटीयू के प्रभारी अखिलेश गौड़ के नेतृत्व में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हो गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से पांच युवक व पांच युवतियों को बरामद किया था। इस दौरान पुलिस को होटल के अंदर से आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंची थी। सीओ दौराला ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने निखिल, विकास, विवेक व होटल संचालक मनीष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने निखिल, विकास व विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं होटल संचालक मनीष की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। एएचटीयू प्रभारी अखिलेश गौड़ का कहना है कि तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img