जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: दो दिन से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शव बुधवार को ग्राम हुसैनपुर धामपुर उर्फ पुराना धामपुर में पंचायत घर के पास स्थित तालाब से संदिग्ध अवस्था में मिला।
धामपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ीपुरा निवासी रविता देवी पत्नी चमन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया है।
पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

