Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

आरोपी को पकड़ने गई फैंटम पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल

  • बाद में शोभापुर चौकी से अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और आरोपी को लिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड स्थित सिंघावली गांव में पुलिस शुक्रवार को शिकायत पत्र पर एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसने छत से पुलिस पर र्इंटों से हमला कर दिया। दोनों फैंटम पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर शोभापुर चौकी से पुलिस का अन्य स्टाफ पहुंचा तो आरोपी को पकड़ लिया गया।

शोभापुर चौकी की फैंटम पर तैनात सिपाही संजय कुमार ने बताया कि गांव सिंघावली निवासी गौरव चौधरी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि गांव के ही सतीश कुमार ने उनकी धान की फसल उखाड़ दी। साथ ही उनके खेत में चल रहे पानी को अपने खेत में लगा लिया। वहीं, उनके खेत पर लगी लोहे की तारें भी चोरी कर ली थी। शिकायत पत्र मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम वह वह साथी सिपाही अरुण कुमार के साथ आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाने गए थे।
जब वह उसके घर के बाहर खड़े होकर उसकी आवाज लगा रहे थे,

तभी आरोपी छत पर चढ़ा हुआ था। आरोपी ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी ने छत से र्इंट उनके ऊपर फेंकनी शुरू कर दी। जिससे दोनों र्इंट लगने से घायल हो गए और उनकी फैंटम भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों की जान बचाई। सूचना मिलने पर शौभापुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया और थाने ले आए। उधर, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि फैंटम पर तैनात सिपाहियों को एक प्रार्थना पत्र मिला था। उसके संबंध में पूछताछ को गये थे। वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार चल रहा है जिसने पुलिस के पहुंचने पर उनके ऊपर र्इंट फेंकनी शुरू कर दी थी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।

लोहियानगर में दिल्ली पुलिस की दबिश, हथियारों का जखीरा पकड़ा

मेरठ: लोहियानगर थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में शुक्रवार की रात दिल्ली पुलिस ने दबिश दी और अवैध तमंचों का जखीरा बरामद किया। दिल्ली पुलिस की दबिश की काफी देर तक लोहियानगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
चौकी इंचार्ज को भी काफी देर बाद पता चला, लेकिन चौकी इंचार्ज ने इस जानकारी पर कुंडली मार ली और इंस्पेक्टर को खबर तक करना जरूरी नहीं समझा। इसका नतीजा ये हुआ कि दिल्ली पुलिस की दबिश से तमाम वरिष्ठ पुलिस अफसर अंजान बने रहे। जब तक यह सूचना पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी।

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस तीन बदमाशों को लेकर मेरठ पहुंची थी। उनकी निशान देही पर कांशीराम कालोनी के बंद मकान में दबिश दी गयी। वहां से 14 तमंचे बरामद किए और लौट गयी। इतनी बड़ी बरामदगी की हालांकि लोहिया नगर पुलिस ने कोई लिखा पढ़ी नहीं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सारी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के स्तर पर ही हुई है। वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने यदि समय रहते सूचना दी होती तो शायद बेहतर रहता।

कंकरखेड़ा थाने का सिपाही और मंडाली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

मेरठ: शुक्रवार को शिकायतों के चलते कंकरखेड़ा थाना का एक सिपाही सुमित चपराना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सिपाही को लेकर कई गंभीर शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। उस पर अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण का आरोप लगा है। वहीं, दूसरी ओर मुंडाली थानाध्यक्ष को लाइन में भेज दिया गया है। उन पर आदेश के बाद भी हिस्ट्रीशीटरों को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने के गंभीर आरोप हैं।

सगे भतीजे ने हड़पे सात लाख, आईजी से की शिकायत

मेरठ: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के चालक ने अपने सगे भतीजे पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आईजी नचिकेता झा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि भतीजा यूपी पुलिस में आरक्षी है और फिलहाल वह बुलंदशहर जिले में तैनात है। 2021 में उसने मजबूरी बताकर सात लाख रुपये उधार लिए थे। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन नचिकेता झा को शिकायती पत्र देने के बाद कमिश्नरी चौक पर पहुंचे चालक सुभाष चंद्र ने पत्रकारों को आपबीती बताई। उसने बताया कि उसके सगे भाई शीशराम का बेटा आदेश कुमार यूपी पुलिस में सिपाही है।

उसकी पोस्टिंग फिलहाल बुलंदशहर के शिकारपुर में चल रही है। उसने बताया कि आदेश कुमार ने उससे अगस्त 2021 में उसके घर आकर दुकान खरीदने और बीमारी में लगे खर्च के लिए सात लाख रुपये उधार मांगे थे। उस समय पैसे देने के लिए उसके भाई ने भी दबाव बनाया था। मीठी-मीठी बातें करके और जल्द ही पैसे लौटाने का वायदा करके उससे सात लाख रुपये का चेक ले लिया। जब समय होने पर पीड़ित ने पैसों की डिमांड की तो उसे टरकाना शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि 2021 से अब तक आरोपियों ने उसके पैसे नहीं लौटाए है। इसकी शिकायत उसने बुलंदशहर एसएसपी को भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आईजी ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img