Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बिल्डर राजीव सिंघल के यहां दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा

  • चोरी करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, साथी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, काफी माल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड पर बंगला नंबर-210 बी के निवासी रियल एस्टेट कारोबारी राजीव सिंघल के यहां हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से काफी माल बरामद कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना को पूरी फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। इसके लिए बदमाशों के ही परिचित एक पुताई करने वाले ने मुखबिरी की थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्त में ले रखा है और पूछताछ हो रही है।

गिरफ्तार बदमाश का नाम सबील पुत्र सलीम निवासी चाचा नईम पुत्र रशूला अब्बासी 100 फुटा रोड गली नंबर-एक लिसाड़ी गेट, हाल पता अनस पुत्र मेहराज का किराये का मकान शौकीन गार्डन उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस लाइन में बुलायी गयी प्रेसवार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ सदर चंद्र प्रकाश ने खुलासे की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात करने से पहले उन्होंने कई दिन रेकी की। कारोबारी के परिवार को लेकर काफी जानकारी जुटायी थी।

एसपी सिटी ने गिरफ्तार बदमाश सबील से पूछताछ के आधार पर बताया कि उसका एक साथी सोहेल पुत्र गुड्डू निवासी ट्यूबवेल कालोनी, ब्रह्मपुरी ने राजीव सिंघल के मकान के पास के घरों में रंगाई-पुताई का काम किया था। उसने मामले में मुखबिरी करते हुए बताया था कि राजीव सिंघल के घर में काफी माल मिल सकता है। उसके बाद ही सबील ने अपने साथी सुऐब उर्फ सुहेल पुत्र उमरदीन उर्फ अमीरुद्दीन निवासी मदीना कालोनी गली थाना लिसाड़ी गेट व सोहेल के साथ योजना बनायी थी। 27 सितंबर का दिन इसके लिए तय किया था।

शाम करीब चार बजे सबील दोस्त सुऐब उर्फ सुहेल उर्फ अमीरुद्दीन के साथ शिव चौक के पीछे वेस्ट एंड रोड पर राजीव सिंहल के मकान वाली गली में पहुंचे। वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। मौका पाकर सबील गेट फांदकर मकान के भीतर दाखिल हो गया। उसके भीतर जाने के लिए ताला तोड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उसने गेट भीतर से बंद कर लिया। जबकि साथी सुऐब उर्फ सुहेल हेलमेट लगाये बाहर थोड़ी दूर पर खड़ा रहा। सबील ने बताया कि मकान में सामान तलाशने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। जल्दी-जल्दी सब कुछ समेट लिया और बाहर निकल आया। वहां पहले से सुऐब मुस्तैद था।

बकौल एसपी सबील चोरी किया माल ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी उसको रेलवे क्रांसिंग के समीप से दबोच लिया गया। इसके दूसरे साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे में सदरर बाजार पुलिस के अलावा सर्विलांस व स्वॉट टीम शामिल रही। पहचान के लिए आसपास के पांच सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। घटना के खुलासे के वक्त राजीव सिंघल और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सदर व्यापार मंडल के विक्की तनेजा, रवि माहेश्वरी समेत कई व्यापारी भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया।

गोल्ड बरामद, लेकिन कैश पर चुप्पी

चोरी की वारदात के खुलासे में पुलिस ने बताया कि चोरी गयी सारी ज्वेलरी बरामद कर ली गयी है। राजीव सिंहल ने भी बताया कि सभी सामान मिल गया है। हालांकि जिस कैश के चोरी होने की बात बतायी गयी थी, उसको लेकर न तो कारोबारी और न ही पुलिस ने कोई खुलासा मीडिया के समक्ष किया।

पुताई करने वाला निकला मास्टर माइंड

बिल्डर राजीव स्ािंघल के यहां दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुताई का काम करने वाला सोहेल मास्टरमाइंड निकला। उसने ही पूरे मामले को लेकर मुखबिरी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। बकौल एसपी सिटी, सोहेल ने बंगला नंबर 210 बी में कई घरों में लंबे समय तक पुताई का काम किया था। पुताई करते करते ही उसने घरों को टोह लिया था। राजीव सिंघल का घर चोरी के लिए सबसे मुफीद बताया। इसके बाद सबील और सुऐब दोनों ने कई दिनों तक घर की रेकी की और अच्छे से यह समझा कि कौन कब घर से बाहर रहता है और कब आते हैं। सब कुछ जानकारी जुटाने के बाद ही आराम से घटना को अंजाम दिया गया।

गोल्डन एवेन्यू में डकैती डालने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

मवाना के मेरठ रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में गार्ड को बंधक बनाकर अंजाम दी गयी डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का सामान एवं गार्ड की बंदूक भी लूट ली थी। लूटे गए हथियार व मोबाइल तथा अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोचा गया। इनमें एक को गोली लगी है।

पुलिस लाइन में एसपी देहात राकेश मिश्रा ने वारदात के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस फोर्स द्वारा साधन पुलिया पर संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की सघन चेकिंग का जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया, जिस पर वो नहीं रुके। बाइक को तेजी से दौड़ाकर ग्राम साधन की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

उसकी पहचान मोहित उर्फ भूरा पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम उलखपुर थाना इंचौली के रूप में हुई। दूसरा आरोपी दोनाली बन्दूक को फेंककर ईख के खेतों की तरफ भाग गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर खेतों से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रंजीत पुत्र बाले निवासी नंगला मुख्तियारपुर थाना इंचौली के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में गार्ड से लूटी गयी दुनाली लाइसेंसी बंदूक,1 तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस मय एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक तथा लूटे हुए माल को बेचकर प्राप्त हुए कुल 11,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। तीसरा बदमाश मन्नू पुत्र धारा सिंह निवासी उलखपुर इंचौली गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी इनके साथी भोला पुत्र गौरव निवासी सलारपुर थाना गंगानगर, दीपांशु उर्फ लौहार पुत्र हरबीर गांव मैथना इंचौली, कुंदन पुत्र हेमराज निवासी मैथना व साजिद भूरा पुत्र निजामुद्दीन निवासी पबला की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। एसपी देहात ने बताया कि मोहित पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत पर छह मकदमे दर्ज हैं व मन्नू पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img