Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में CRPF स्कूल के पास तेज धमाका, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सीआरपीएफ स्कूल की दीवार से सुनाई दी। धमाके के बाद धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी। क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल स्पेशल स्टाफ सब मौके पर जा रहा है।

वहीं, घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को सुबह करीब 7:50 बजे दी गई, जिसके बाद तुरंत दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि, अभी तक दीवार में आग लगने या क्षति की कोई जानकारी नहीं मिली है। टीम लगातार इलाके में सर्चिंग कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह 7:47 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि सीआरपीएफ स्कूल सेक्टर-14 रोहिणी के पास बहुत शोर के साथ एक विस्फोट हुआ है। थानाप्रभारी/पीवी एवं स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्गंध आ रही थी। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए। कोई घायल नहीं हुआ है।

मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। विस्फोट के कारणों पर गौर किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img