Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

राज्यमंत्री के भतीजे पर फायरिंग, मकान में घुसकर बचाई जान

  • बीते शनिवार शाम भी हमलावरों ने राज्यमंत्री के भतीजे से की थी मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

जानीखुर्द: बाहर बैठे राज्यमंत्री के भतीजे पर रविवार देर शाम शस्त्रधारी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिस पर युवक ने भागकर पड़ोसी के मकान में छिपकर जान बचाई है। कस्बा निवासी रामकुमार का 20 वर्षीय बेटा मनीष इंटर का छात्र हैं। रविवार देर शाम करीब सवा सात बजे पिता की दुकान पर बैठा हुआ था। मनीष इससे पहले कुछ समझ पाता कि तीन-चार तमंचे से लैस युवक उसके पास पहुंचे और दो-तीन फायर झोंक दिए। बदमाशों की फायरिंग से अपने आपको बचाते हुए मनीष ने गली में दौड़ लगा दी और पास के ही रामवीर के मकान में घुसकर अंदर से कुंडी लगाकर अपनी जान बचाई।

बताया गया है कि बदमाशों ने हाथों में तमंचे लहराकर धमकी दी कि आज तो बच गया, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं। घटना की जानकारी पाकर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज सिंह मयफोर्स के मौके पहुंचे। घटना की जानकारी ली। मनीष ने पुलिस को जानकारी दी कि कल भी यह हमलावर उसकी दुकान पर आए थे और उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। मैंने लोगों के समझाने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। मनीष के पिता रामकुमार ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक उनकी पत्नी के भाई लगते हैं। घटना की जानकारी उन्हें देकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

बहन के ससुरालियों पर पंचायत में मारपीट का आरोप

मेरठ: पत्नी पत्नी के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में बहन के ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए किठौर के ईशापुर निवासी युवक ने थाना लोहिया नगर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। तहरीर में सुहैल ने बताया कि विगत नवंबर 2022 को उन्होंने बहन कनीजहादी की शादी लोहिया नगर निवासी अमन पुत्र अकील हैदर से की थी। शादी में 20 लाख का खर्च किया गया।

उसके बाद भी दहेज के लिए ससुराल वाले उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। एक साल से उसकी बहन मायके में रह रही थी। विगत 18 अगस्त को लोगों के कहने पर परिजनों ने कनीजहादी को उसकी ससुराल भेज दिया। तीन दिन बात बातचीत के लिए सुसराल वालों ने उन्हें बुलाया था। वहां पंचायत चल रही थी। उसी दौरान बहन की ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी गयी है।

झगड़े के बाद तमंचा लेकर थाने पहुंचा फरियादी

फलावदा: थाना क्षेत्र के ग्राम खालिदपुर में जमीनी विवाद के चलते हुई कहासुनी के दौरान ग्रामीण ने तमंचा लहरा दिया। दूसरे पक्ष ने तमंचा छीनकर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम खालिदपुर में गांव का यशपाल पुत्र ब्रह्म सिंह ने तमंचे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि वह अपने बेटे शिवम के साथ अपने घेर में मिट्टी डाल रहा था। उक्त जमीन उसने गांव के लोकेंद्र से खरीदी थी। आरोप है कि लोकेंद्र का भाई परविंदर तमंचा लेकर आ गया तथा उक्त जमीन में अपना हिस्सा बताकर विवाद करने लगा।

इस दौरान काफी गहमा गहमी हुई। हंगामेबाजी के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी से उसका तमंचा छीन लिया। बताया गया है कि परविंदर मौके से भाग गया। ग्रामीण उसे पकड़ नहीं पाए। घटना के बाद ग्रामीणों के साथ यशपाल तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस संबंध में तमंचा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img