Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Raveena Tandon: रविना टंडन का 50वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर बेटी राशा ने की तस्वीरें साझा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शनिवार को बॉलीवुड की अभिनेत्री रविना टंडन अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। रविना टंडन हिंदी सिनेमी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी बेटी राशा ने तस्वीरें साझा कर मां को बधाई दी है। इस तस्वीर में रवीना टंडन और राशा का खूबसूरत रिश्ता नजर आ रहा है। बेटी राशा ने मां के जन्मदिन पर खास अंदाज में प्यार जताया है। इन तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब तारीफ की है।

रवीना ने भी किया मस्ती करते हुए पोस्ट साझा

बेटी राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने केक और बर्थडे पर उत्साहित होने की बात के साथ इमोजी भी पोस्ट में साझा किया हैं। राशा ने इसमें अपने बचपन की तस्वीर भी शामिल की है, जिसमें वे अपनी मां की गोदी में हैं। राशा अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीरों में भी बहुत प्यारी लग रही हैं, दोनों की क्यूट जोड़ी को प्रशंसकों ने पसंद किया है। वहीं, अपने जन्मदिन पर खुद रवीना ने भी मस्ती करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

राशा सिल्वर लहंगे में लग रही थी बेहद खूबसूरत

बता दें कि, पहली तस्वीर में रवीना टंडन ने गोल्डन ड्रेस पहनी है, साथ में उनकी बेटी राशा सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगली तस्वीर में रवीना और राशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी है। एक अन्य तस्वीर में रवीना अपने डॉग के साथ नजर आ रही हैं। राशा ने अपने बचपन की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो अपनी मां गोदी में हंसती हुई नजर आ रही हैं। रवीना और राशा एक साथ तैयार हो रही हैं। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

फैंस ने की दोनों की तारीफ

रवीना टंडन और राशा की तस्वीर पर फैंस ने भी कमेंट कर अपनी अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्यूट जोड़ी’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मां बेटी की खूबसूरत जोड़ी’। आप दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, ‘आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रही हैं’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img