Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

अंतरिम बेल कैंसिल कर जेल भेजे जा सकते हैं नवीन समेत सभी आरोपी

  • जांच में नहीं कर रहा सहयोग, बनाया जा सकता है मुख्य अभियुक्त
  • चार नवंबर तक का वक्त उसके बाद पुलिस सख्त 50 नए नाम होंगे शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: होटल हारमनी इन के कसीनो कांड में अंतरिक बेल पर चल रहे नवीन अरोरा व अन्य की बेल कैंसिल कराकर उन्हें जेल भेजने की तैयारी हो रही है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि नवीन पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कसीनो कांड की जांच से संबंधित जांच में कुछ जानकारियां हासिल करने के लिए बार-बार सहयोग को कहा जा रहा है, लेकिन उनका रवैया नकारात्मक है। पुलिस ने दो टूक कह दिया है कि यदि जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किया तो फिर अंतरिम बेल को कैंसिल कराकर नवीन आरोरा समेत सभी को जेल भेजा जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि नवीन अरोड़ा व अन्य जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, उसके पास चार नवंबर तक का वक्त है, जांच में यदि उसका रवैया सकारात्मक नहीं हुआ तो फिर पुलिस सख्ती करेगी। दरअसल, आरोपियों की कोशिश है कि दीपावली जैसे पर्व को देखते हुए पुलिस की जांच व कार्रवाई की रफ्तार मंद पड़ जाए और इसका लाभ उन्हें मिल जाए, लेकिन पुलिस अपने काम को तेजी से निपटाना चाहती है। वहीं, दूसरी ओर नवीन अरोरा का कहना है कि मुझे अभी तक पासवर्ड नहीं मांगा है।

कौन हैं चीनू, बबल, टमी और सोनू, जो हैं चर्चा में

होटल हारमनी इन कसीनो कांड इस वक्त निखिल उर्फ चीनू, गगन गुप्ता उर्फ बबल, टमी और सोनू कोतवाली का नाम चर्चा में है। बताया जाता है कि इनके पीछे पुलिस सक्रिय है। इस बीच जानकारी मिली है कि जिसके पीछे पुलिस के पडेÞ होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल है, उस गगन ने हॉट बताया जा रहा इवेंट भी बीती रात शास्त्रीनगर में कराया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शहर में अवैध कसीनो चलाने वाला और होटलों में लड़कियों को बुलवाने वाला गगन गुप्ता उर्फ बबल पुलिस के निशाने पर आ चुका है।

हारमनी इन के कसीनो कांड और बार बालाओं से उसका कनेक्शन खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह तो यह भी चर्चा है कि इनके कनेक्शन 25 हजार के इनामी अमित मरिंडा और उसके गुर्गों से भी हैं, जिन्होंने विगत 21 सितंबर में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में मकान के कब्जे को लेकर फायरिंग की थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हो रही है।

डीवीआर के पासवर्ड ने अटकाई जांच

कसीनो और बार बालाओं के डांस की सूचना पर हारमनी इन होटल में मारे गए पुलिस के छापे के दौरान बड़ी संख्या में शौकीन मिजाज मौजूद थे, जो पुलिस दल के पहुंचने से पहले वहां से निकाल दिए गए। इसके अलावा जिस हॉल में कसीनो और टेबल सर्व के नाम पर लायी गयीं बार बालाओं के अर्द्धनग्न डांस चल रहे थे वो सब कुछ होटल के फ्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने पहले ही कब्जे में कर ली है,

लेकिन मुसीबत इस डीवीआर का पासवर्ड है, जो नवीन अरोरा बता नहीं रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पासवर्ड नहीं होगा डीवीआर को देखा नहीं जा सकता और उसको जब तक देखा नहीं जाएगा तब तक यह नहीं पता चल सकता है कि कौन-कौन शौकीन वहां पहुंचे थे, लेकिन पुलिस से इतना तय कर लिया है कि इस मुकदमे में कम से कम 50 नाम और शामिल किए जांएगे। यह नंबर ज्यादा भी हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img