Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

प्लाट और जमीन के नाम पर 50 करोड़ की ठगी

  • जमीन, किसान, प्रॉपर्टी डीलर जब फर्जी, शिकार असली, पांच गिरफ्तार

जनवाणाी संवाददाता

मेरठ: बदमाशों ने फर्जी जमीन, किसान और प्रॉपर्टी डीलर दिखाकर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर डाली। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया। लोगों ने उनसे शिकायत की थी। उसके बाद एसपी सिटी ने कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ दबिश कराकर गिरफ्तारियां करायीं।

आम जनता के साथ अपना नाम बदलकर प्रॉपर्टी दिलाने को लेकर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सतेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ड्रीम सिटी सरधना रोड थाना कंकरखेड़ा ने 26 अक्तूबर को मुअसं 317/2024 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 351(2) दर्ज कराते हुए जसवीर पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम समयपुर बादली थाना मुंडाली, राजदीप पुत्र धीरज सिंह निवासी ग्राम हसनपुरकलां थाना किठौर, मनोज कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम समयपुर बादली, राहुल तोमर पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सिसौली, दीपक पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बढ़ला मुंड़ाली, आकाश पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सिसौली, मनीष मलिक, आरके जनरल, संजय गौतम, विकास, अजय शर्मा, मनीष गोयल और अभिषेक को आरोपी बताया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसवीर, राजदीप, मनोज कुमार, राहुल तोमर, दीपक व आकाश को नौचन्दी ग्राउंड पटेल मंडप के पास से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बतया कि गिरफ्तार बदमाश आम जनता के पास जाकर अपना फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी खरीदवाने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

नए नोटों से बदलने के चक्कर में पुरानों से भी धोया हाथ

मेरठ: नए नोट बदलने के चक्कर में मेडिकल स्टोर संचालक पुराने नोटों से भी हाथ धो बैठा। जब तक उसको कुछ समझ आता तब तक आरोपी ठग गायब हो चुका था। मामला लालकुर्ती पैंठ पुलिस चौकी के पास शिवाय मेडिकल का है। जहां स्टोर संचालक से शनिवार को एक नटवरलाल ने 35 हजार रुपये उड़ा लिए। नई करेंसी के बदले पुरानी करेंसी लेकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी में सिर पर टोपी लगाए एक आरोपी कैद हो गया। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

परीक्षितगढ़ के रहने वाले रजत माहेश्वरी की लालकुर्ती में पिंकी छोले भटूरे के पास शिवाय मेडिकल स्टोर है। उनके पिता दीपक माहेश्वरी का रेडिमेड गारमेंट्स का काम है। सुबह दस बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली और ग्राहकों को दवा बेचनी शुरू कर दी। इसी दौरान करीब एक बजे एक टोपी लगाए युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और बताया कि उनकी सामने दुकान है और जवाहर क्वार्टर में उनका घर है। उनके यहां हाल में शादी हुई थी, जिसमें उनके पास 35 हजार रुपये की नई करेंसी है। नई करेंसी लेनी है तो 35 हजार रुपये के पुराने नोट दे दो। आरोपी ने यह भी कहा कि यदि नई करेंसी आपको नहीं लेनी तो बता दो वह बैंक में जमा करने के लिए जा रहा है।

रजत माहेश्वरी ने पुराने 35 हजार रुपये के नोट दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने रजत माहेश्वरी से कहा कि सामने जवाहर क्वार्टर के गेट तक चलो। जिसके बाद रजत माहेश्वरी जवाहर क्वार्टर के गेट पर चले गए। आरोपी ने कहा कि वह घर से 35 हजार रुपये लेकर आ रहा है। इसके बाद आरोपी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास दुकानदारों को जानकारी दी। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर चूहे को लगी गोली

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी बदमाश शादाब उर्फ चूहा गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसको गोली लगी है। कई दिन से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। लिसाड़ीगेट पुलिस के द्वारा तड़के चार खंभा तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। उक्त बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग करके तेजी से बाइक से भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी की जिसमें युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल ने अपना नाम शादाब उर्फ चूहां पुत्र जलील अहमद निवासी मजीद नगर फैजान डेयरी के पास थाना लिसाड़ीगेट बताया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि फैजान उर्फ चूहा थाना लिसाड़ीगेट पर पंजीकृत मुअसं-395/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक स्पलेंडर बाइक बरामद की गयी है। फैजान के खिलाफ थाना लिसाड़ीगेट व अन्य थानों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मकुदमे पंजीकृत है। अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img