Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Karan Arjun: बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज की जाएगी फिल्म ‘करण अर्जुन, फिल्म मेकर्स ने जारी की घोषणा, नया टीजर भी हुआ रिलीज

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज सोमवार को ​बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और किंग खान शाहरूख खान की पॉपुलर फिल्म ‘करण अर्जुन’ के मेकर्स ने ​​फिल्म को दोबारा पर्दे पर रिलीज करने की घोषणा की है। प्रशंसक आज भी इस फिल्म के गाने और डायलॉग को बेहद पंसद करते हैं। वहीं अब यह 22 नवंबर को दोबारा रिलीज की जागएी। इसके अलावा फिल्म का नया टीजर भी जारी कर दिया गया है।

दोनों ​अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया टीजर

सलमान खान और शाहरूख खान की फिल्म का नया टीजर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में’। फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन लोगों ने किया था शानदार अभिनय

बता दें कि, फिल्म में सलमान और शाहरूख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

अमरीश पुरी ने दुर्जन सिंह बन किया खलनायक का रोल

इस फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्जन सिंह था। फिल्म के डायलॉग को प्रशंसकों ने भी पसंद किया। पुनर्जन्म और बदला लेने पर आधारित यह फिल्म दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी है। जो पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है, जब वे न्याय और मुक्ति की तलाश करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img