Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

जल्द फिर से शुरू होगा पासपोर्ट ऑफिस में कार्य

  • लॉकडाउन से बंद है मेरठ कैंट पासपोर्ट ऑफिस, नहीं हो रहा कार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 संक्रमण से उत्प‌न्न हुई परिस्थितियों के कारण मेरठ कैंट पासपोर्ट ऑफिस कार्यालय लॉकडाउन के समय से ही बंद है। जिस कारण पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों की कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है।

पासपोर्ट अधिकारियों द्वारा प्रोसेस को जल्द शुरू करने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, उसके पश्चात से ही पासपोर्ट संबंधित सभी प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा।

दरअसल पासपोर्ट ऑफिस में आने वाले सभी आवेदकों की प्रक्रिया बायोमेट्रिक है। संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा बायोमेट्रिक प्रक्रिया को रोक लगा रखी है।

जिस वजह से पासपोर्ट ऑफिस से संबंधित कार्यों को भी शुरू नहीं किया गया। यही नहीं पासपोर्ट ऑफिस में स्पेस भी काफी कम है। जिससे कि पासपोर्ट बनवाने आने वाले आवेदकों की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यवाही करना अत्यंत कठिन विषय है।

ऐसे में देखना होगा कि जब पासपोर्ट संबंधित कार्य शुरू होगा तो किस प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। वही वर्तमान में पासपोर्ट का प्रभार देख रहे सतीश कुमार ने बताया कि शासन से पासपोर्ट ऑफिस को फिर से शुरू करने के लिए परमिशन मांगी गई है।‌

परमिशन मिलने के पश्चात शासन के निर्देशों के अनुसार प्रक्रियाओं को शुरू किया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक‌‌ मुजफ्फरनगर एवं मेरठ प्रभार वीर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को शुरू करने के लिए गाजियाबाद कार्यालय को अवगत कराया गया है। जैसे ही वहां से स्टॉफ‌व परमिशन मिल जाएगी। कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img