Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

शास्त्रीनगर में पुलिस पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ी तोड़ी, फायरिंग

  • एसपी सिटी समेत चार थानों की पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को किया तितर-बितर, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • 15 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ नौचंदी थाने में मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित पुराना के-ब्लॉक साईं बगिया के पास आपसी झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। सब इंस्पेक्टर पर तमंचे से फायर किया। पुलिस कर्मियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद उनकी गाड़ियों पर पथराव किया। गाड़ी में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ गई। मौके पर पहुंची एसपी सिटी ने लाठी फटकार के भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को दबोच लिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो फुटेज के आधार पर 15 नामजद व 20 अज्ञात पर नौचंदी थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, देर रात पुलिस ने मामले में पांच को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना दीपावली पर्व गुरुवार देर रात एक बजे के आसपास की है। कसेरू खेड़ा निवासी निशा वर्मा की शादी करीब छह महीने पहले पुराने के ब्लॉक निवासी बैंक कर्मी दीपक वर्मा से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही निशा का शव फंदे पर लटका मिला था। ससुराल वाले विवाहिता को मेडिकल ले गए,जहां डाक्टरों के मृत घोषित करते ही सभी फरार हो गए। विवाहिता के मायके वालों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

दहेज हत्या का मुकदमा लिखकर पुलिस ने पति दीपक, सास मंजू और ससुर देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। निशा के जेठ और देवर फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी मांग परिजन कर रहे हैं। सभी घर का ताला जड़ फरार चल रहे हैं। गुरुवार देर रात दीपावली पर्व मनाने के लिए निशा का देवर, जेठ व अन्य परिवार के लोग अपने बंद मकान पर पहुंचे। इस दौरान निशा के मायके पक्ष के लोगों को उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने फोन करके बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

बहसबाजी के बीच ही घर में आग लगाने की कोशिश की। मारपीट होने लगी। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 की गाड़ियां पहुंच गर्इं और मामला शांत कराने की कोशिश की। पड़ोसियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इस पर पुलिस के साथ बहस होने लगी। तभी लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर पथराव करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए उनकी वर्दी फाड़ डाली।

एक युवक ने तमंचा निकालकर दारोगा पर फायर कर किया। पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस बल व सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी सहित एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया। तमंचे से फायर, पथराव व मारपीट करने वाले सोनू वर्मा, अनुज वर्मा, सौरभ रस्तोगी, अहान शर्मा व विमलेश्वर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पर तमंचे से किया फायर

नौचंदी थाने के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने नौचंदी थाने में पुलिस पर हमला करने वाले अनुज वर्मा, सोनू वर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ रस्तोगी, अहान शर्मा, विमलेश्वर मिश्रा, मुकेश कुमार, देवेश शर्मा, विशाल मिश्रा, शिवा, नीशू गुर्जर, दीपक , काले समेत कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र वर्मा ने सरकारी गाड़ी पर बैठे लोगों पर फायर किया। जिससे गोली दारोगा के लगते लगते बच गई। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस पर हमले का वीडियो वायरल

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुज वर्मा, सोनू वर्मा, सौरभ रस्तोगी, अहान शर्मा, विमलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img