Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

परीक्षितगढ़ में नशे में धुत दारोगा ने भीड़ पर तानी पिस्टल

  • अवैध वसूली को पहुंचे दारोगाओं को कई घंटे ग्रामीणों ने बनाया बंधक
  • बुजुर्ग महिला को चांटा मारने पर दारोगा पर भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: नशे में धुत दारोगा ने भीड़ पर पिस्टल तान दी। इससे पहले इस दारोगा ने एक बूढ़ी महिला को चांटा मार दिया। इसका लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वाले से भी जब मारपीट की तो भीड़ ने दारोगा व उसके साथी दारोगा को बंधक बना लिया। वहां जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि थाने में तैनात एक दारोगा क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में अवैध वसूली के लिए पहुंचा और ग्रामीणों से अभद्रता करने पर बंधक बना लिया गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए बंधक बने दारोगा को अपने साथ ले गए। हलका नंबर-तीन में तैनात दारोगा सतेंद्र गांव गोविंदपुरी में दीपावली पर्व को लेकर गांव में पटाखों की दुकानों पर पिछले तीन दिन से अवैध वसूली उगाही की थी। दारोगा सतेंद्र साथी दारोगा शिवम के साथ रात में गांव गोविंदपुरी जा रहा था। इस दौरान शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर हरेंद्र ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई तथा दारोगा गांव पहुंचा और पिंटू के घर में घुसकर पटाखों के नाम पर दोबारा से वसूली करने लगे और जमकर उत्पात मचाया।

जिससे ग्रामीणोें की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने विरोध जताया। शराब के नशे में धुत दारोगा ने ग्रामीणों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज देते हुए हवालत में डालने की धमकी दी। जिससे भीड़ उग्र हो गई और साहस दिखाते हुए दारोगाओं को बंधक बना लिया। सूचना पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप मयफोर्स किठौर, मवाना, भावनपुर थाने की पुलिस पहुंची और बंधक बने दारोगा को ग्रामीणों बंधनमुक्त कराया।

पूर्व में थाना किठौर में तैनात रहा भ्रष्टाचारी दारोगा

थाना किठौर के क्षेत्र राधना, महलवाला, कायस्थ बड्ढा आदि गांवों में दारोगा सतेंद्र अवैध वसूली करने की शिकायत पर 27 अगस्त, 2023 को थाने से हटा दिया गया था। जिसके बाद परीक्षितगढ़ थाने में तैनाती हुई थी, लेकिन दारोगा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आते ही किठौर क्षेत्र की तरह ही अवैध वसूली कर रहा था।

सीओ को अपना खास बताता था दारोगा

दारोगा सतेंद्र अपना रूतबा दिखाने के लिए क्षेत्र के लोगों से सीओ सदर देहात का खास बताकर अवैध वसूली करता था, लेकिन दागी दारोगा पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद थे। जिसके चलते दारोगा सतेंद्र साथी दारोगा शिवम के साथ मिलकर अवैध वसूली करने लगा था। आरोप तो यहां तक है कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना में भारी संख्या में अवैध हथियार बनाये जाते और बेचने की शिकायत पर एनआई की टीम जब छापेमारी करने गांव आती थी। दारोगा सतेंद्र को पहले ही खबर होती थी और वह अवैध हथियार का कारोबारा करने वाले लोगों को सूचना देता था। जिससे वह फरार हो जाते थे और एनआई टीम को छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिलता था। जबकि एसएसपी व थानाध्यक्ष को भनक तक नहीं होती थी।

ग्रामीणों के साथ पहुंचे भाजपा नेता

पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गन्ना समिति के चेयरमैन वीरेंद्र भाटी सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला से मुलाकात कर अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ सदर देहात नवीन शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवक व दोनों दारोगाओं का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट एसएसपी डा. विपिन ताडा को भेज दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img