Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

मंगलवार से जेईई मेन परीक्षा, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जेईई मेन 2020 की परीक्षा आज यानि मंगलवार से छह सितंबर तक के लिए ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 6 दिन तक दो पालियों में कंप्यूटर पर आधारित होगी।

बता दें कि जेईई मेन की परीक्षा साल में दो बार होती है। यह परीक्षा बीटेक, बीई, बीआर्क आदि कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जनवरी में इसकी परीक्षा हुई थी।

दूसरी परीक्षा कोविड-19 की वजह से टल गई थी। मेरठ में जेईई मेन में करीब 10 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। वे एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस के लिए 11 से 16 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा होगी। वही राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा यानी नीट 13 सितंबर को आयोजित होने जा रही है।

नीट का केंद्र भी मेरठ में बनाया गया है। जिले में करीब सात हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। नीट में बहुविकल्पीय आधारित आफ मोड में परीक्षा होगी। जिसमें अभ्यर्थियों को कुल 180 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

इसमें 90 प्रश्न जीव विज्ञान से 45 प्रश्न भौतिक विज्ञान और 45 प्रश्न रसायन विज्ञान से पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img