Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

झारखंड में मतदान जारी, पाकुड़ जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से बोकारो में 12.48 प्रतिशत, देवघर में 14.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पाकुड़ जिले में सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा यानी कि 16.12 प्रतिशत मतदान हुआ है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद कहा कि ‘हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं। हमारे सारे मुद्दे जनता तक चले गए हैं। हम किसी कीमत पर दो-तिहाई मतों से सरकार बनाने जा रहे हैं जहां भाजपा पहली बार अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।’

जिलेवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े

सुबह 9 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े–

जिले का नाम मतदान प्रतिशत
बोकारो 12.48
देवघर 14.24
धनबाद 12.76
दुमका 14.48
गिरीडीह 12.69
गोड्डा
हजारीबाग 14.02
जामताड़ा 14.9
पाकुड़ 16.12
रामगढ़ 15.87
रांची 16
साहेबगंज 14.17
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img