Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: जौहड़ी में युवक की पीट- पीटकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: क्षेत्र के गांव जौहड़ी में छबड़ा तालाब के पास स्थित एक प्लाट में गांव के ही युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने पीटकर हत्या की आशंका जताई है।

मृतक अरुण उर्फ काला (48) पुत्र स्वर्गीय भोपाल सिंह अविवाहित था। वह अपनी बुजुर्ग मां ओमकारी के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शराब पीने का आदि था। शुक्रवार की सुबह गांव के छबड़ा तालाब के पास स्थित स्वर्गीय रामपाल दलित के प्लाट में उसका शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। इससे पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी पीटकर हत्या करने की आशंका जताई हैं। मृतक के पिता व दो भाई विनोद, सोनू की पहले ही मौत हो चुकी हैं। उसका बड़ा भाई प्रमोद मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी के मोबाईल टावर लगाने का कार्य करता है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि मृतक प्लाट में कमरे में ही रहता था। तहरीर मिलने पर जांच कारवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img