Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ, रिद्धिमा साहनी ने कहा मुश्किल वक्त में भी उनके साथ थी अभिनेत्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री में से एक है। वह अपने चुलबुले अंदाज से सभी के दिलो पर राज करती है। वह बहुत अच्छी इंसान भी है और उनकी इन खूबी के उनके ससुराल वाले भी फेन है। हाल ही में आलिया की ननद यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। रिद्धिमा ने बताया कि मुश्किल वक्त में आलिया हमेशा उनके साथ रही हैं। तो चलिए जानते है रिद्धिमा साहनी ने क्या कहा है

रिद्धिमा साहनी ने बताया

रिद्धिमा साहनी ने हाल ही में बताया कि आलिया भट्ट परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता ऋषि कपूर इलाज के लिए गए और उसी दौरान उनकी दादी का निधन हो गया। तब आलिया न केवल उनके साथ रहीं, बल्कि उन्होंने सारे इंतजाम भी निजी तौर पर किए। रिद्धिमा ने कहा कि आलिया का यह साथ बहुत मददगार साबित हुआ। रिद्धिमा ने मां नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और प्यारा है। उन्होंने कहा कि आलिया जो कुछ भी करती हैं, पूरे दिल से करती हैं।

आलिया भट्ट की तारीफ में कही ये बात

रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने अपनी भाभी की तारीफ करते हुए कहा, ‘पापा इलाज के लिए चले गए और अगली सुबह ही मेरी दादी का निधन हो गया। तब आलिया ने सचमुच सबकुछ किया। वह मेरे साथ आई, खाने का इंतजाम किया। पूरे वक्त मेरे साथ रहीं। वह वाकई कमाल की हैं। रिद्धिमा ने जूम के साथ बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। रिद्धिमा ने इस बात की भी तारीफ करती दिखीं कि आलिया कितनी सहजता से कपूर परिवार के साथ जुड़ गईं। उन्होंने कहा, ‘वह मेरी मां के साथ भी बहुत प्यारी हैं’।

आलिया भट्ट के साथ की उनके पूरे परिवार की भी तारीफ

रिद्धिमा साहनी ने आलिया भट्ट ही नहीं, उनके पूरे परिवार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया की मां, पिता, बहन और यहां तक कि उनकी मौसी सभी लोग बहुत प्यारे हैं। उनके अच्छे व्यवहार पर बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि आलिया हर काम पूरे दिल से करती हैं।

रिद्धिमा ने कहा, ‘एकदम डॉल है’

रिद्धिमा से जब उनके उस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने आलिया को ‘डॉल जैसी’ बताया। दरअसल, पैप्स ने रिद्धिमा से आलिया को लेकर पूछा था कि कैसी हैं? तब रिद्धिमा ने कहा, ‘एकदम डॉल है’। अपने उस वीडियो को याद करते हुए रिद्धिमा ने कहा, ‘आलिया सच में डॉल हैं और सुपरस्टार होने के अलावा एक बहुत प्यारी इंसान भी हैं’।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img