Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

Sangeet Outfit Idea: संगीत के लिए करें ऐसी आउटफिट का चयन, आपका लुक दिखेगा प्यारा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी लोगों को शादी के अलावा भी हल्दी, मेहंदी और संगीत के लिए तैयारी करनी पड़ती है। वैसे भी आजकल के समय में संगीत का कार्यक्रम भी काफी धूमधाम से होता है, इसमें सभी की डांस परफॉर्मेंस भी होती है। संगीत के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित लड़कियां होती हैं। इसके लिए वो खूब खूबसूरत से आउटफिट का चयन करती हैं।

संगीत के लिए आउटफिट का चयन करना काफी कठिन है, क्योंकि इसके लिए ऐसा आउटफिट चुनना पड़ता है जिसे पहनकर आपको डांस करने में परेशानी न हो। ऐसे में यदि आपके घर में भी शादी है तो संगीत के लिए हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा।

स्कर्ट-कुर्ती

स्कर्ट और कुर्ती पहनने में काफी रिच लुक देती है। इसके साथ यदि आप हैवी दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपके लुक में चार चांद लगना तय है। ऐसे में आप चाहें तो संगीत के कार्यक्रम में घेर वाली स्कर्ट और उसके साथ कुर्ती पहनें। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला ही रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।

टॉप-लहंगा

इस लुक में आप अपने लहंगे को अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लहंगा भी रियूज हो जाएगा, और आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। इसके लिए सबसे पहले लहंगे के साथ सिंपल की टॉप पहनें। अपने लुक को अलग दिखाने के लिए इसके साथ अलग से एक्सेसीरिज अवश्य पहने, ताकि सिंपल ब्लाउज भी खूबसूरत दिखे।

अनारकली गाउन

संगीत में यदि आप डांस करना चाहती हैं तो इस तरह का अनारकली गाउन पहनें। अनारकली गाउन पहनने में काफी आरामदायक होता है और इसके साथ दुपट्टा नहीं होता। जिस वजह से आपको डांस करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

शॉर्ट अनारकली

यदि आप कुछ हैवी पहनने का नहीं सोच रही हैं तो शॉर्ट अनारकली कुर्ते के साथ सलवार पहनें। इसके साथ दुपट्टे को पीछे से लेकर आगे दोनों साइड कलाई में अटैच करें। ऐसे लुक के साथ अपने बालों को कर्ल अवश्य करें, ताकि लुक प्यारा दिखे।

शरारा-कुर्ती

हल्के कपड़ों में आजकल शरारा सूट काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा कैरी कर सकती हैं। ऐसा लुक काफी हल्का होता है, ऐसे में आपको डांस में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इंडो वेस्टर्न लुक

यदि आप एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट का चयन करें। इस तरह के आउटफिट में आपको शरारा के साथ मैचिंग का ब्लेजर कैरी करना है। ध्यान रखें कि संगीत में आप इसके साथ हैवी कुंदन ज्वेलरी पहनें। ये आपको लुक अच्छा दिखाने में मदद करेगी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Telegram से हटा अस्थायी बैन, Google ने बहाल किया एक्सेस, मैसेज एडिटिंग फीचर पर अब भी रोक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा...

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img