Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Aadar Jain-Alekha Advani: आदर जैन और अलेखा आडवाणी का हुआ रोका, सफेद आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आए कपल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आदर जैन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के कजिन है। आदर जैन का अपनी गर्लफ्रैंड अलेखा आडवाणी के साथ रिश्ता पक्का हो गया है। 23 नवंबर यानी बीते शनिवार की रात को रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को दोनों ने अपने परिवार के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया है। इस रोका सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए। दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

एक दूसरे का हाथ थामे तस्वीरें भी खिंचवाई

आदर अपने परिवार वालों से मिलते हुए भी नजर आए। रोका सेरेमनी के बाद आदर जैन और अलेखा आडवाणी बेहद खुशी के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामे तस्वीरें भी खिंचवाई।

सफेद आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आए कपल

अलेखा आडवाणी और आदर जैन ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने थे। दोनों सफेद आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। आदर ने सफेद कुर्ता पजामा पहना था। वहीं, अलेखा ने खूबसूरत सी सफेद साड़ी पहनी थी। अलेखा ने इंडो वेस्टर्न स्टाइल में सफेद साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने सफेद पर्ल ज्वैलरी भी पहन रखी थी।

तारा सुतारिया से हुआ था ब्रेकअप

बता दें कि, आदर ने अलेखा से पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट किया था। और उनका 3-4 साल बाद ब्रेकअप हो गया था। बताया जाता है कि अलेखा ही तारा की बेस्ट फ्रेंड थी। आदर की रोका सेरेमनी के बाद तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने एक किताब की तस्वीर साझा की, जिसमें कर्मों के वापस आने की बात की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img