Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

वार्ड-76 के रिक्त पार्षद पद पर चुनाव का बिगुल बजा

  • पार्षद शमीम के निधन के बाद रिक्त चल रहा था पार्षद पद
  • नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, 17 दिसंबर को होगा मतदान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम के वार्ड-76 श्यामनगर पश्चिम में करीब एक वर्ष से रिक्त चले आ रहे पार्षद पद के चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके लिए गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। 17 दिसंबर को मतदान होगा और 19 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वार्ड-76 श्यामनगर पश्चिम में श्यामनगर पश्चिम के साथ खुशहाल नगर शामिल है। यह सीट पिछड़ा जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट पर एआईएमआईएम शमीम निर्वाचित हुई थीं, लेकिन करीब आठ माह पूर्व उनका इंतकाल हो गया था।

तभी से उक्त पार्षद पद रिक्त चल रहा था। अब प्रदेश सरकार ने सभी नगर निकाय के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर एसडीएम सदर कमल किशोर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनावी प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई। चुनावी कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन फार्म की बिक्री की जाएगी।

चार दिसंबर सुबह 11:00 बजे से कार्य समाप्त होने तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। छह दिसंबर की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसी दिन दोपहर 3:00 बजे चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 17 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। 19 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से समाप्ति तक मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

एआईएमआईएम से एक ने ठोंकी दावेदारी

एआईएमआईएम की महानगर कमेटी के प्रवक्ता और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य फजल करीम पार्षद ने बताया कि फिलहाल पार्टी की उक्त पद पर चुनाव लड़ने के लिए उमर हबीब ने दावेदारी ठोंकी है, केवल उमर का आवेदन पार्टी को प्राप्त हुआ है। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि शमीम की पुत्रवधु भी इस पद पर चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं, हालांकि उन्होंने पार्टी में इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया।

नगर निगम कर्मचारी संघ के चुनाव की घोषणा

मेरठ: नगर निगम में वर्षांे से नहीं हुए कर्मचारी संघ के चुनाव की आखिरकार नगरायुक्त के आदेश के बाद गुरुवार को घोषणा कर दी गई। चुनाव कराने को चुनाव कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। आगामी छह जनवरी 2025 को चुनाव होगा। नगर निगम कर्मचारी संघ मेरठ के दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुनाव वर्षांे से नहीं हुआ। लगभग सात वर्ष पहले नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था, जिसमें अनीस अहमद अध्यक्ष तथा आलोक शर्मा महामंत्री चुने गये थे।

इससे पहले कार्यकारिणी में भी अनीस अहमद ही अध्यक्ष तथा महामंत्री लोकेश शर्मा थे। लोकेश सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर आलोक शर्मा को महामंत्री चुने गए, लेकिन इसके बाद कोई चुनाव नहीं हुआ। अनीस अहमद नगर निगम के दबंग कर्मचारी नेता हैं। अनीस अहमद के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में उनके नेतृत्व में हंगामा किया गया।

काफी समय से कुछ कर्मचारियों द्वारा नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव कराने की मांग उठाई जा रही थी। इसके लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास तक ज्ञापन भेजे गए। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के चार्ज संभालने के साथ ही कुछ कर्मचारियों ने नगर निगम में चुनाव कराये जाने की मांग की थी। अब नगर आयुक्त के आदेश पर अपर नगर आयुक्त प्रथम ममता मालवीय ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किये हैं।

उन्होंने नगर निगम कर्मचारी संघ नगर निगम का द्विवार्षिक चुनाव छह जनवरी 2025 को कराये को चुनाव समिति गठित की। इस कमेटी में मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव चुनाव अधिकारी बनाये गए। लेखाकार सतीश कुमार और कर अधीक्षक जेबी कॉल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। लिपिक विशाल शर्मा मुख्य संयोजक और लिपिक संजय रस्तौगी, निशान्त शर्मा सह संयोजक बनाए गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img