Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

RBI Bomb Threat: आरबीआई बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के ईमेल पर आया मैसेज, मुंबई पुलिस ने किया मामला दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस मेल में आरबीआई के मुंबई दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, यह मेंल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक मेल आईडी पर आया है। जिसमें रूसी भाषा का प्रयोग किया गया है। इसकी जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

संजय मल्होत्रा को मिला धमकी भरा ईमेल

दरअसल, यह धमकी भरा मेल आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने शक्तिकांत दास की जगह ली है, जिन्होंने छह साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चुना था।

ये है मामला?

दरअसल, आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल रूसी भाषा में किया गया। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस जोन 1 डीसीपी के मुताबिक, माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img