- इसके अलावा गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मुद्दे भी उठाए
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: आजद किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए सरकार से तीनों बिलों वापस लेने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, इससे पूर्व उन्होंने तहसील में धरना दिया। वहीं किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई ।
आजाद किसान यूनियन के द्वारा दिये गए ज्ञापन मे किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। किसानों ने मांग की पिछले साल के गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराये जाए। किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने किसानों का उत्पीड़न करने के लिए ये किसान विरोधी कानून बनाए है जिसे सरकार वापस ले। गन्ने का मूल्य 450 रुपये शीघ्र घोषित किया जाए।

इस मौके पर पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह, नगीना अध्यक्ष राहुल पंडित, कुलदीप सिंह ,राजीव राठी, सतेंदर राठी, संगठन संयोजक महेंद्र सिंह ,काले सरदार, लाखन सिंह ,सूरज त्यागी, जसपाल सिंह ,अमन सिंह, प्रदीप सिंह ,गफ्फार अहमद आदि मौजूद रहे।

