नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साल 2024 में फिल्मों ने सिनेमाघरों पर जमकर राज किया है। साथ ही शानदार प्रदर्शन भी किया। वहीं, अब नया साल शुरू हो चुका है और इस साल भी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक कौन सी फिल्में आपका मनोरंजन करने को तैयार हैं।
जनवरी में आएंगी ये फिल्में
साल 2025 सिनेमा प्रेमियों के लिए खास सौगात लेकर आया है। इस साल जनवरी में सोनू सूद की फतेह 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, राम चरण की गेम चेंजर भी 10 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 1975 से साल 1977 तक 21 महीनों के लिए इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत भी नजर आने वाली हैं। इसके बाद शाहिद कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज होगी।
फरवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
अभिनेत्री खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ इस साल 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ इस साल 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मार्च और अप्रैल में होगी इन फिल्मों की रिलीज
तेलुगु फिल्म ‘ब्यूटी’ और तमिल फिल्म किंग्स्टन’ और तमिल फिल्म ‘नीलाई वरुण’ भी मार्च में रिलीज होने वाली है। ऐतिहासिक कहानी ‘फुले’, जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं, 11 अप्रैल को रिलीज होगी

