Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस का दिल्ली​वासियों का बड़ा तोहफा,जीवन रक्षा योजना का किया एलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। वहीं, आज बुधवार को कांग्रेस ने अपनी दूसरी गारंटी लॉन्च कर दी है। इसमें बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिल्लीवासियों को 25 लाख का बीमा मिलेगा। कांग्रेस ने दिल्ली में प्यारी दीदी के बाद जीवन रक्षा योजना का एलान किया है।

क्या बोले अशोक गहलोत ?

इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘स्वास्थ्य बीमा योजना’ की गारंटी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो दिल्ली के हर नागरिक को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, जीवन रक्षा योजना के तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज होगा। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया था।

आम आदमी पार्टी की ‘महिला सम्मान’ योजना के सामने कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी’ योजना की घोषणा की। कांग्रेस की इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 2500 रुपये दिए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना का किया एलान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये देने का एलान किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव खेला है। कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार क्या बोले?

प्यारी दीदी योजना के बारे में जानकारी देते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं को 2,500 रुपये देंगे और इसका फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही किया जाएगा। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।

दिल्ली में चुनावी घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना शुरू हुई, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img