Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी के दिन लड़के पहने ऐसे आउटफिट, यहां जाने टिप्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदू धर्म में सभी त्योहारो को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनमें से ही एक है बसंत पंचमी का त्योहार। यह त्योहार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी को ऋतु परिवर्तन और वसंत के आगमन के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी माना जाता है। विशेष रूप से विद्यार्थी और कलाकार इस दिन मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पीला रंग वसंत पंचमी का प्रतीक है, जो ऊर्जा, समृद्धि और आशा का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन पीले कपड़े पहनते हैं। लड़कियों के पास पीले रंग के काफी विकल्प होते हैं, जबकि लड़कों के पास नहीं होते। ऐसे में हम लड़कों के लिए एथनिक वियर के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आप पूजा के दिन अपना अलग अंदाज दिखा सकें।

पीला कुर्ता धोती के साथ

पूजा-पाठ की बात हो रही है, तब तो पीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए आपको पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहननी चाहिए। ऐसे में यदि आप मंदिर जाएंगे तो आपको हाथ से जूते उतारने नहीं पड़ेंगे।

पीला सिल्क का कुर्ता

कुछ क्लासी सा पहनना चाहते हैं तो पीले रंग का सिल्क का कुर्ता पहनें इसके साथ मैचिंग की चूड़ीदार पायजामी कमाल की लगेगी। ध्यान रखें कि सिल्क के कुर्ते के साथ कभी भी सलवार अच्छा नहीं लगता है

गुलाबी कुर्ता

यदि आपको पीला रंग नहीं पसंद है तो उसकी जगह आप गुलाबी रंग का कुर्ता वसंत पंचमी के दिन कैरी कर सकते हैं। यदि आपके कुर्ते के गले पर हल्का वर्क होगा तो आपका लुक और अच्छा लगेगा। गुलाबी रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामी पहनें।

नारंगी या लाल कुर्ता

यदि आपके पास लाल या नारंगी रंग का कुर्ता है तो आप इसे भी पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। लाल और नारंगी रंग के कुर्ते के साथ भी सफेद रंग की पायजामी अच्छी लगती है। इसके साथ काले रंग की पाजयामी नहीं पहनें, क्योंकि पूजा में काला रंग नहीं पहना जाता है।

धोती-कुर्ता के साथ जैकेट

यदि आपको धोती-कुर्ता पसंद है लेकिन आप इसे अलग तरह से कैरी करना चाहते हैं तो उसके साथ मैचिंग जैकेट कैरी करें। आजकल तो बाजारों में हर रंग की जैकेट मिलती है, जो आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img