Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

किसानों का प्रदर्शन अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील

  • भाकियू चढूनी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल गेट पर किया कब्जा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: किनौनी शुगर मिल पर बकाया गन्ने के भुगतान की मांग, गन्ने का भाव बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप का चला धरना-प्रदर्शन शुगर मिल प्रशासन से किसानों की तीन दौर की वार्ता विफल होने के बाद अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया। अब किसानों ने शुगर मिल से आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए शुगर मिल गेट पर कब्जा करके टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू कर दिया है। इसके तैयारी फिलहाल किसान टेंट लगाने में जुड़े हुए थे।

09

पूरे दिन शुगर मिल गेट पर चढ़ने ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के कार्यकर्ता और किसानों की मौजूदगी में धरना-प्रदर्शन चला। लेकिन इस दौरान तीन दौर की वार्ता मिल के महाप्रबंधक प्रबंधक केपी सिंह की मौजूदगी में हुई। लेकिन, तीनों दूर की वार्ता किसान और मिल प्रबंध के बीच बातचीत की सहमती नहीं बनने पर पूरी तरह से वार्ता विफल हो गई। इसके बाद देर शाम पांच बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने इस धरने को अनिश्चितकालीन धरने का रूप दे दिया और आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए किसानों से डटे रहने की अपील की। इस लेकर पुलिस-प्रशासन के हाथ पर फूल गये और मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अब किसान शुगर मिल गेट पर टेंट लगाकर अनिश्तकालीन धरने की तैयारी में जुटे हुए थे। धरने प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान मेरठ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजी, जिला उपाध्यक्ष अकबर चौधरी, तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, अनुज राठी, मनोज राठी, मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया, हापुड़ जिलाध्यक्ष अभिषेक तेवतिया, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. नईम, जिलाध्यक्ष युवा मेरठ राशिद ठाकुर, प्रधान विजेंद्र सिंह व मोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img