जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सामाजिक और सेवा कार्यों में संलग्न रहने वाली श्री साईं परिवार समिति ने बुधवार को सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने की गरज से अभियान चलाया। इस दौरान पर्चे बांटे गए और लोगों को जागरूक किया गया। घंटाघर चौक पर राहगीरों को हेल्थ टिप्स दिए।
समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर की अगुवाई में राहगीरों को साफ-सफाई के साथ अपनी सेहत के प्रति सचेत किया गया। बताया गया कि समय से सोना और जागना तथा व्यायाम और योग से सेहत ठीक रहती है। खानपान की शुद्धता से इम्युनिटी पावर मजबूत रहता है।
समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में समिति के पदाधिकारियों में वासु, राजकुमार, सोनू, धनप्रकाश, रोशन, गौरव गांधी, शिवम सैनी, रवि पंवार, अमित छाबड़ा, तेजिंदर पाल, रजत व अनमोल राजपूत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

