Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

प्रयागराज महाकुंभ आज तीसरा अमृत स्नान जारी, 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सीएम योगी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज प्रयागराज महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर अखाड़ों के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले नागा साधुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा स्नान कर चुका है। बाकी अखाड़ों के स्नान का क्रम भी जारी है। बसंत पंचमी पर अखाड़ों का अमृत स्नान पर त्रिवेणी संगम में जो भी साधु-संत अमृत स्नान कर रहे हैं, उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है।

05 3

सीएम योगी खुद लगातार ले रहे अपडेट
महाकुंभ में अमृत स्नान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 3.30 बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं। सीएम योगी आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। महाकुंभ में सुबह-सुबह 10 लाख कल्पवासी और 6.58 श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

बता दें कि आज क्राउड मैनेज करने के लिए ऑपरेशन इलेवन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह योजना बनाई गई है, जिसकी निगरानी सुबह 3.30 बजे से खुद सीएम योगी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है। इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है।

04 3

सबसे खास बात ये है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है, जहां सीनियर अफसर भी टीम के साथ तैनात है। इसके साथ ही बैरिकेडिंग की तादाद भी बढ़ाई गई है। बता दें कि अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

तीन अखाड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, अमृत स्नान जारी
डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा,’व्यवस्था बहुत अच्छी है और आज भीड़ नियंत्रण आज हमारा काफी अच्छा है। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है। तीन अखाड़ों का स्नान अभी तक हो चुका है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़े ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे।’

03 2

16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
सोमवार को महाकुंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर सैकड़ों-हजारों श्रद्धालुओं, संतों, साधुओं और अखाड़ों ने अमृत स्नान में हिस्सा लिया। भोर में, विभिन्न अखाड़ों ने अपने महामंडलेश्वरों के नेतृत्व में त्रिवेणी संगम की ओर अपनी औपचारिक यात्रा की और सुबह करीब 5 बजे अमृत स्नान किया। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, आज 16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।

तीसरे अमृत स्नान के लिए 5 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद
महाकुंभ में बसंत पंचमी के मौके पर संन्यासी, बैरागी और उदासीन के अखाड़े पूर्व निर्धारित क्रम के आधार पर संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, जिसमें पहला समूह पहले ही गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगा चुका है। अब तक, 33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है और उत्तर प्रदेश सरकार को सोमवार को ही लगभग पांच करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

02 2

तीसरे अमृत स्नान के मौके पर CM योगी ने श्रद्धालुओं को दी बधाई
बसंत पंचमी के मौके पर हो रहे तीसरे अमृत स्नान के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img