Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के बीच लगाई डुबकी

दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम के जल में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर ‘पुष्प वर्षा’ की जा रही है। माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। प्रयागराज में आध्यात्मिकता और संस्कृति के मिलन महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में माघपूर्णी के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

महापर्व पर अब तक 73 लाख से अधिक लोग कर चुके स्नान
माघी पूर्णिमा पर कल शाम से ही संगम में स्नान जारी है। बताया जा रहा है कि माघी पर 73 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। कल शाम से शुरू हुई माघी पूर्णिमा आज शाम तक रहने वाली है।

46 करोड़ पार पहुंचे श्रद्धालु
महाकुंभ में पावन स्नान के लिए सरकार ने जो अनुमान जताया था, श्रद्धालुओं की संख्या वह रेखा पार कर चुकी है। सरकार को इस मेले में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था मगर मेला प्रशासन के मुताबिक कल तक 46 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img