Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बंदोबस्त-चकबंदी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बंदोबस्त एवं चकबंदी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यालय में उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया।

जिसमें आशुलिपिक अंकिता कुमारी व कुमारी पूजा रानी, मुख्य लिपिक अशोक कुमार, न्यायालय लिपिक यशपाल सिंह व विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक निशांत कुमार, मुख्य अनुरेखक सुशील कुमार सिंघल, अहलमद ओमपाल सिंह, अनुसेवक शाहबुददीन व अनुज वर्मा आदि उपस्थित मिले। वहीं अलका रानी अवकाश पर बताई गई।

जिनका अवकाश बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी शामली के समक्ष विचाराधीन है। जिसको शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। एडीएम ने निर्देश दिए गए कि कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जाए तथा पत्रावलियों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img