Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पर्यावरण

Ravivani 19

डॉ. ओपी जोशी

अभी 10 एवं 11 फरवरी 2025 को पेरिस में तीसरा (पहला, ब्रिटेन में नवम्बर 23, दूसरा, दक्षिण कोरिया में मई 24) आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण बताया गया क्योंकि इसके पहले चीन की कंपनी डीपसीक ने एआई के मॉडल आर-1 को मैदान में लाकर दुनिया में तहलका मचा दिया था। पेरिस के एआई शिखर सम्मेलन में एआई को लेकर वैश्विक व्यवस्था बनाने, निष्पक्षता,पारदर्शिता, नैतिकता, निजता का उल्लंघन, रोजगार, स्वास्थ्य तथा शिक्षा में मदद आदि विषयों पर तो चचाएं हुर्इं, परंतु इसके कारण बढ़ती ऊर्जा खपत एवं कार्बन-उत्सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया।

इधर, भारत के ताजा केंद्रीय बजट (2024-25) में विज्ञान एवं तकनीक को ध्यान में रखकर एवं बढ़ावा देने हेतु डीप-टेक-सेक्टर की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 20,000 करोड़ रुपए से एक कोष बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए एआई के लिए आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा के लिए एआई केंद्र स्थापित किए जाने पर भी विचार किया जाएगा। डीप-टेक-सेक्टर में एआई बायो-टेक्नॉलॉजी, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नॉलॉजी, सेमी-कंडक्टर्स तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्र शामिल रहेंगे। एआई वास्तव में कम्प्यूटर विज्ञान की ही एक शाखा है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से मशीनों को मानव मस्तिष्क की तरह सोचने एवं कार्य करने में सक्षम बनाया जाता है। एआई धीरे-धीरे हमारे जीवन का हिस्सा बनती जा रही है, जिससे जीवन आसान तो बन रहा है, परंतु पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। बिजली तथा पानी की ज्यादा खपत के साथ-साथ बड़े पैमाने पर कार्बन-उत्सर्जन भी बढ़ रहा है।

वर्ष 2019 में मेसाचुएट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया था कि एक एकल एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने में पांच कारों के निर्माण जितना कार्बन-उत्सर्जन होता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के अध्ययन के अनुसार जीपीटी-03 के प्रशिक्षण व निर्माण की पूरी प्रक्रिया से लगभग 500 टन कार्बन-उत्सर्जित होता है। इसमें कच्चे माल के खनन, शुद्धिकरण, परिवहन तथा कचरे के उपचार आदि क्रियाओं से निकले उर्त्सजन शामिल हैं। जापानी वैज्ञानिक प्रो. पेंगफी तथा सहयोगियों ने अनुमान लगाया है कि जीपीटी-03 को प्रशिक्षित करने में 2 से 7 लाख लीटर पानी की जरूरत होगी। एआई के लिए डाटा सेंटर्स की संख्या के साथ बिजली की खपत भी बढ़ेगी। वर्तमान में 10 हजार से ज्यादा विशाल डाटा सेंटर्स कार्यरत बताए गए हैं। इनके लिए सैकड़ों-हजारों की संख्या में सर्वर का उपयोग होता है जो बड़ी मात्रा में ऊर्जा की खपत करते हैं जिससे वातावरण में गर्मी पैदा होती है। गर्मी कम करने हेतु पानी या एयर-कंडीशनर का इस्तेमाल करने पर फिर दोनों (बिजली व पानी) की खपत बढ़ती है। अमरीकी ऊर्जा सूचना प्रबंधन के अनुसार 2022 में वैश्विक स्तर पर डाटा सेन्टर्स पर जितनी ऊर्जा खर्च हुई वह कई देशों की बिजली की औसत मांग के बराबर या ज्यादा थी। एक अनुमान के अनुसार सूचना-प्रौद्यौगिकी क्षेत्र वर्ष 2030 तक बिजली उत्पादन का 20 प्रतिशत उपयोग करने लगेगा एवं कार्बन-उत्सर्जन में इसका योगदान 5.5 प्रतिशत से ज्यादा होगा। गूगल की वार्षिक पर्यावरण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में डाटा सेंटर्स पर कार्बन- उत्सर्जन में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एआई की वजह से बढ़ती ऊर्जा मांगों के कारण कार्बन-उर्त्सजन कम करना एक बड़ी चुनौती है। अध्ययनों से पता चला है कि एआई, चेटबाट, चेट जीपीटी पर पूछी गई साधारण जानकारी गूगल की तुलना में 10 से 33 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा (बिजली) का उपयोग करती है। एआई मॉडल भी अधिक डाटा-प्रोसेस व फिल्टर के कारण गूगल की तुलना में ज्यादा ऊर्जा की खपत करता है। गूगल ने वर्ष 2022 में अपने डाटा-सेंटर्स को ठंडा रखने हेतु लगभग 20 अरब लीटर पानी का उपयोग किया। एक पर्यावरण एजेन्सी ने 2024 में बताया कि एआई के बढ़ते उपयोग से 2025 तक इंग्लैण्ड को रोजाना 6 अरब लीटर अतिरिक्त पानी की जरूरत होगी।

कुछ संदर्भों में एआई को पर्यावरण के लिए उपयोगी भी बताया गया है, जैसे किसी पारिस्थितिकी-तंत्र (इकोसिस्टम) का मानचित्रण, उत्पादन आंकलन, ऊर्जा, बहाव एवं पुनरूद्धार की योजना आदि में सहायता देना। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन से पैदा समस्याओं के समाधान में भी इसकी उपयोगिता संभव है। एआई भूस्खलन, भूकम्पन, बाढ़, तूफान एवं मानसून की स्थिति आदि घटनाओं के पूर्वानुमान में भी मददगार हो सकती है। विज्ञान हमेशा तकनीक देता है, परंतु इसका उपयोग मानव विवेक पर निर्भर रहता है। एआई तकनीक का भी विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी है। वर्ष 2024 के नोबल पुरस्कार विजेता एआई के गॉडफादर जैफरी हिंटन ने कहा है कि यह तकनीक कभी भी हमारे कंट्रोल से बाहर हो सकती है।

janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img