Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Urfi Javed: दुल्हनिया के अवतार में नजर आई उर्फी जावेद, ब्राइडल लुक देख फैंस भी चौंके

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उर्फी जावेद का फैशन सेंस सबसे अनोखा और अतरंगी है। वह अपने अनोखे और बोल्ड कपड़ों को अक्सर चर्चा में बनी रहती है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी की जाती है। लेकिन इस बार उर्फी ने अपने ब्राइडल लुक से हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस अवतार को देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं लोग उनकी तारीफ भी करने पर मजबूर हो गए हैं।

उर्फी का ट्रेडिशनल अंदाज

बता दें कि, उर्फी जावेद के इस दुल्हनिया लुक की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वे पोमग्रेनेट पिंक कलर के लहंगे में नज़र आ रही हैं। इस शानदार लहंगे में ब्रोकेड और मुगल जड़ी का बेहतरीन काम किया गया है, जिससे यह एकदम रॉयल लुक दे रहा है।

उन्होंने इस आउटफिट को क्रिस्टल एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है। माथा पट्टी और हेवी नेकलेस के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

उर्फी का ब्राइडल लुक देख चौंके फैंस

अक्सर रिवीलिंग और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद इस बार पूरी तरह से ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं। इस नए लुक में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसने भी उन्हें इस अंदाज में देखा, वह बस देखता ही रह गया। यही वजह है कि उनके आलोचक भी कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नज़र आए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो

अगर उनके करियर की बात करें तो उर्फी जावेद इस समय हर्ष गुजराल के साथ जियो हॉटस्टार के शो ‘इंगेज्ड रोका या धोखा’ में दिखाई दे रही हैं। इस शो की वजह से वे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और उनके फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img