Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

Dainik Janwani Delhi Cabinet Meeting News: दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक आज,होंगे बड़े फैसले,कईं मुद्दों पर होगी चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक का आयोजन किया है। जिसमें पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में सीएम दिल्ली की खराब सड़के,यमुना की सफाई, स्वास्थ्य को लेकर चर्चा करेंगी। बता दें कि, बीते दिन यानि गुरूवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई। साथ ही मनजिंदर सिहं सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनके अलावा रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर ​शपथ ली।

दरअसल,शुक्रवार को दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “कल कैबिनेट की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। यह योजना जल्द ही सार्वजनिक होगी। आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है। हम सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।”

आयुष्मान योजना को दिल्ली में हरी झंडी

बता दें कि, बीते दिन सीएम ने आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।

जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे आप सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवालों को मिलेगी।

बैठक में महिला सम्मान योजना पर होगी बातचीत

सीएम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पहली कैबिनेट में योजना लागू किए जाने से जुड़े सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार है और एजेंडा हमारा है। वह हमें काम करने दें। उन्हें हमें बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक कर जल्दी पूरा करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img