Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आ सकता है दो बच्चों और इंटरमीडिएट पास का कानून

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ये खबर निरक्षर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैदान में कूदने वालों के लिए बुरी हो सकती है। अब इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया जा सकता है, इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विचार कर रहे हैं। ऐसी खबर आ रही है। यही नहीं, दो बच्चों वाली शर्त भी पंचायत चुनाव में लगायी जा सकती है।

इन दोनों ही महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर सरकार गंभीर है। हालांकि इस तरह की बात पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं किया था, मगर पंचायत चुनाव की अधीसूचना जारी होने से पहले फिर से ये बात सामने आ रही है कि प्रदेश सरकार इन दोनों तथ्यों पर निर्णय ले सकती है। इसकी पुष्टि प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी कर चुके हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार और विकास कार्यों में शिक्षितोंं को सहभागी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। ऐसा होगा तो किसी अंगूठा टेक व्यक्ति का प्रधान, ब्लॉक प्रमुख अथवा जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि बन पाना संभव नहीं होगा। इस बारे में हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा जैसे राज्यों की पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img