Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन मंडराएगा भद्रा का साया, जानिए शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैै। हिंदू धर्म में होली के त्योहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। होली का पर्व प्रमुख त्योहारो में से एक है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते है और होली के पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते है। पंचाग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन धुलंडी मनाई जाती है। बता दें कि, इस साल होलिका दहन का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि भद्रा की स्थिति के कारण होलिका दहन के लिए निर्धारित समय में कुछ बदलाव हो सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करना मना होता है, और होलिका दहन में भी इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। ऐसे में आइए जानते है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन का समय 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 14 मार्च को रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय के बीच ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा, क्योंकि भद्रा की अवधि 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दहन करना शुभ होगा।

भद्रा का प्रभाव

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, क्योंकि इसे नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। इस बार भद्रा के कारण होलिका दहन का समय सीमित हो जाएगा, लेकिन इसके बाद का समय काफी शुभ है। इसलिए, होलिका दहन करने के लिए 13 मार्च की रात को 11 बजकर 26 मिनट के बाद का समय ही सबसे उपयुक्त होगा।

पूर्णिमा तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 मार्च, गुरुवार – सुबह 10:35 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 मार्च, शुक्रवार – दोपहर 12:23 बजे

होलिका दहन की पूजन विधि

  • गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाकर थाली में रखें।
  • रोली, फूल, मूंग, नारियल, चावल, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल, और एक जल से भरा कलश रखें।
  • भगवान नरसिंह का ध्यान करके रोली, चंदन, पांच प्रकार के अनाज और फूल अर्पित करें।
  • कच्चा सूत लेकर होलिका की सात बार परिक्रमा करें।
  • गुलाल अर्पित करें और जल चढ़ाकर पूजा समाप्त करें।

इस दिन इन कार्यों को करने से बचें

  • इस दिन किसी से झगड़ा या कटु वचन बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके आत्मिक शांति को प्रभावित कर सकता है।
  • इस दिन किसी को अपमानित करने से पाप लगता है, और इससे आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
  • इस दिन शराब, मांसाहार और किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित चीजों का सेवन वर्जित होता है। यह मानसिक और शारीरिक शुद्धता के लिए आवश्यक है।
  • घर और शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, गंदे कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है और यह आपके मनोबल को प्रभावित कर सकता है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात बाल धोना या कटवाना अशुभ माना जाता है, इसलिए इसे न करें।
  • होलिका दहन के समय घर के अंदर न रहें, बल्कि बाहर जाकर अग्नि की परिक्रमा करें और उसमें तिल-गुड़ अर्पित करें, जिससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।
  • इस दिन भोजन और पानी को व्यर्थ न गवाएं, क्योंकि इसे देवी-देवताओं का अपमान माना जाता है, और यह आपके जीवन में कष्ट ला सकता है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किसी की बुराई या निंदा करने से बचें, क्योंकि इससे दुर्भाग्य आ सकता है और आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • इस दिन किसी को धन या अनाज उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आर्थिक हानि हो सकती है और यह आपके जीवन में कठिनाइयों को बढ़ा सकता है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img