जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: शनिवार को एसपी ने पुलिस लाइन में अन्तर्जनपदीय बरेली जोन पुलिस बास्केटबॉल व हैण्डबॉल प्रतियोगिता शुभारम्भ किया गया। एसपी ने प्रतियोगिता में शामिल पुलिस खिलाड़ियों से परिचय प किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से केवल शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है। बल्कि अनुशासन, टीम वर्क एवं मनोबल भी मज़बूत रहता हैं। इस प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, बदायूं ,शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद ,संभल, बिजनौर, अमरोहा जनपद के पुलिस खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई, एसपी देहात विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी संग्राम सिंह, आर आई देवेन्द्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़े।

