Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

BOB Jobs 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! 500 प्यून पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बैंक की नौकरी आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। बैंक में स्थिर और सम्मानजनक करियर का सपना हर कोई देखता है, और अब यह सपना पूरा हो सकता है। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपके लिए बेहतरीन अवसर पेश किया है। बैंक ने असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 23 मई ही रखी गई है। उम्मीदवार आवेदन का प्रिंटआउट 7 जून 2025 तक ले सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए, ताकि कार्यस्थल पर संवाद में कोई बाधा न हो।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी

बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 19,500 प्रति माह से शुरू होकर अनुभव और सेवा अवधि के अनुसार क्रमशः 22160 रुपये, 26310 रुपये, 30270 रुपये और 33780 रुपये तक बढ़ता है और अधिकतम 37,815 प्रति माह तक पहुंच सकता है। यह वेतनमान समय-समय पर बैंक द्वारा किए जाने वाले संशोधनों के अधीन है।

चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीज़निंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये (प्लस टैक्स और गेटवे शुल्क) शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (प्लस टैक्स और गेटवे शुल्क) निर्धारित किया गया है।

आवेदन कैसे करें?

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
  • आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Careers” या “Current Opportunities” लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें और पूरी जानकारी पढ़ें।
  • अब “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी विवरण सही से भरने के बाद, आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img