Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

UP News: योगी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,मोहित गुप्ता संभालेंगे सचिव गृह की कमान

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बीते सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं जहां वाराणसी रेंज के आईजी मोहित गुप्ता का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि, उन्हे सचिव गृह बनाया गया है। इसके अलावा सहारानपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी को बरेली रेंज का जिम्मा सौंपा गया है।

वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है। इटावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा की कमान दी गई है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। गोरखपुर में एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है। एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है।

01 3

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img