Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जताया दुख, बोले ‘मैं वहां जरूर जाना चाहूंगा’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके प्रमोशन के लिए अभिनेता विभिन्न मीडिया इवेंट्स और समारोहों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रमोशन के दौरान बातचीत में राजकुमार राव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है।

पहलगाम हमले पर राजकुमार राव ने जताया दुख

‘भूल चूक माफ’ फिल्म प्रमोशन के दौरान अभिनेता राजकुमार राव एक समारोह में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए कहा, ‘पूरा देश, एक राष्ट्र के तौर पर बहुत दुखी है। पहलगाम में हुआ हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और जो कुछ हुआ उससे हम सभी बहुत गुस्से में हैं। वो दृश्य दिमाग से नहीं जा रहे हैं। मैंने बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें देखी हैं, इसलिए बहुत गुस्सा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा कभी किसी के साथ ना हो। मेरी गहरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम देश और सभी भारतीयों की भावना के साथ तालमेल बिठाते हैं।’

हालांकि, बता दें कि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओक में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिसका इंतजार हर एक भारतीयों को बहुत दिन से था।

जम्मू कश्मीर जाने की इच्छा की जाहिर

राजुकमार राव ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा, ‘कश्मीर को सुरक्षित बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है और बहुत सारा पर्यटन फिर से शुरू हो गया है। मैं कई लोगों को जानता हूं, जो वहां गए और उन्होंने हमें बताया कि यह बहुत सुंदर और सुरक्षित है। अगर मौका मिला तो मैं वहां जरूर जाना चाहूंगा। अभी हम व्यस्त हैं लेकिन जैसे ही मौका मिलेगा मैं जरूर वहाँ जाऊंगा।’

कब रिलीज होगी फिल्म?

करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img