जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में घुसकर आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई यानि ऑपरेशन सिंदूर पर जहां दुनिया के कई प्रमुख देशों ने संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया दी है, वहीं चीन ने इस ऑपरेशन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान चीन ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को “खेदजनक” बताया है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई है।
चीन की कैसी दी प्रतिक्रिया?
रिपोर्ट्स के अनुसार, “हम क्षेत्रीय तनाव को लेकर चिंतित हैं और भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को खेदजनक मानते हैं। हम सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान का आग्रह करते हैं।”
बता दें कि, चीन की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को मिसाइल हमलों से तबाह कर दिया है।
विश्व समुदाय की प्रतिक्रियाएं सधी हुई
वहीं दूसरी ओर, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस जैसे देशों ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकार करते हुए संतुलित प्रतिक्रिया दी है। इन देशों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने की अपील की है।

