Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Opration Sindoor की ब्रीफिंग में दिखी ‘नारी शक्ति’, दो महिला अधिकारियों ने खींचा देश का ध्यान, Social Media पर लोगों ने जमकर की तारीफ

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइलें दागीं, जिससे वे पूरी तरह तबाह हो गए। वहीं, इस पूरी कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए भारत के लोग बेहद उत्सुक थे। जिसके बाद इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस ब्रीफिंग में दो महिलाओं ने सबका ध्यान खींचा है और वह नारी शक्ति का प्रतीक बन गए हैं।

वहीं, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी लोग इनकी बेहद तारीफ कर रहे हैं। इन दो जांबाज़ अफसरों ने जिस गंभीरता, आत्मविश्वास और पेशेवर अंदाज़ में जानकारी साझा की, वह न केवल सेना के अनुशासन का परिचायक था, बल्कि भारतीय नारी शक्ति की नई पहचान भी बन गया।

22 1

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

जी हां, ये दोनों और कोई नहीं बल्कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं। इन दोनों महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना की ताकत, रणनीतिक क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी निर्णायक नीति को न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के सामने अत्यंत आत्मविश्वास और परिपक्वता से रखा।

इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए स्पष्ट कहा कि भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पूरी योजना और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की। उन्होंने बताया कि कैसे सेना ने आतंकियों के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जो पाकिस्तान की शह पर वर्षों से भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे थे।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा?

“यह ऑपरेशन न सिर्फ सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का साफ संदेश है–अब घर में घुसकर मारा जाएगा।”

वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा ,कि “हमारा मकसद साफ था, आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना और निर्दोषों की जान की रक्षा करना।”

सोशल मीडिया पर सोफिया और व्योमिका सिंह की चर्चा

जहां देशभर में लोग इन ​दोनों ता​रिफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग दोनों महिलओं की चर्चा कर रहे हैं। देश का हर भारतीय इनकी सराहना कर रहा है। वहीं लोगों ने इन्हें नारी शक्ति का प्रतीक भी माना है। वहीं, एक्स अकाउंट पर भी लोग पोस्ट कर रहे हैं और इनकी तारीफ कर रहा है। यहां देखे कैसे कर रहा है ट्रेंड और किसने क्या कहा?

21 1

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

जैसे ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर ब्रीफिंग के दृश्य सामने आए, लोग इन महिला अधिकारियों की तारीफों के पुल बांधने लगे।  ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इनके नाम और तस्वीरें वायरल हो गईं। यूज़र्स ने कहा?

  • “ब्रीफिंग नहीं, ये तो इतिहास लिख रही थीं!”
  • “देश की बेटियाँ अब सिर्फ घर नहीं, सरहद की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।”
  • “भारत की असली शेरनियाँ!
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img