Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

India-Pakistan War: पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, India ने पलटवार कर कराची में मचाई तबाही 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुरुवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने की कोशिश की। जिसको भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना ने पूरी तरह विफल कर दिया है। बताया जा रहा है पाकिस्तान ने करीब 8 से 10 के बीच पठानकोट, कपूरथला,जम्मू, फिरोजपुर, जैसलमेर और जालंधर में स्थित सैन्य और आयुध केंद्रों को निशाना बनाया है। जिसकी जवाबी कार्रवाई में इंडियन आर्मी ने चार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों दो F-16 और JAF-17 को मार गिराया है।

कराची बंदरगाह पर मिसाइल हमले 

1971 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय नौसेना ने युद्धस्तर पर कार्रवाई की। आईएनएस विक्रांत और कोलकाता श्रेणी के विध्वंस पोतों से कराची बंदरगाह पर मिसाइल हमले किए गए, जिससे वहां भारी तबाही मची। नौसेना के इस सटीक और तीव्र जवाब से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान के इन शहरों को बनाया निशाना

भारतीय वायुसेना ने लाहौर, इस्लामाबाद, सियालकोट और पेशावर समेत पाकिस्तान के सात प्रमुख शहरों को निशाना बनाया। लाहौर में पाकिस्तान की एयरबोर्न चेतावनी प्रणाली (AWACS) को नष्ट कर दिया गया, जिससे वायुसेना को क्षेत्रीय नियंत्रण में बड़ी बढ़त मिली है।

स्वदेशी आकाश वायु रक्षा प्रणालियों को किया सक्रिय 

पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 और स्वदेशी आकाश वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रणालियों ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें और 30 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। जम्मू यूनिवर्सिटी, सांबा सेक्टर और पठानकोट में ड्रोन गिराए गए जबकि जैसलमेर में भी कई मिसाइलों को रोका गया।

देश के इन क्षेत्रों में किया ब्लैकआउट

बता दें कि, हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जैसलमेर और भुज सहित कई रणनीतिक शहरों में ब्लैकआउट घोषित किया गया है। नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षाबलों का सहयोग करने की अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img