जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: कस्बा करनावल के एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते पेड़ पर लटक कर सुसाइड कर लिया। बताया गया कि युवक बुधवार की रात लापता हो गया था और सुबह रामपुर मोती के जंगल में उसका शव पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे रामपुर मोती गांव के किसानों ने पेड़ पर व झूलता हुआ देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची शिनाख्त करने के प्रयास किया।
जिसके बाद मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी कस्बा करनावल के रूप में की गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से उतरकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की हत्या को लेकर मां-बाप सदमे में है और कुछ भी बोलते से इनकार कर रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि युवक ने मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और मृतक दो भाई हैं। मृतक की शादी भी नहीं हुई है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।

