जनवाणी टीम |
चांदपुर: शिवाला थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कला निवासी दीपक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसका पुत्र आयुष नाराज होकर घर से चला गया था। अधिकारियों द्वारा आयुष को तलाशने के लिए टीम गठित की गई थी। तलाशने के बाद आयुष की हत्या कर बाजरे के खेत में उसका शव फेंक दिया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की जिसमें आरोपियों की और पुलिस की मुठभेड़ हुई एक आरोपी के पैर में लगी गोली आयुष की हत्या के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी निरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली। बाल बाले बचे थाना प्रभारी निरीक्षक। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा कारतूस एक मोबाइल फावड़ा बरामद किया है। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

