Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भाजपा नेताओं ने कहा-सीजफायर राष्ट्र हित में लिया गया निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीमा पर सीज फायर को भाजपाइयों ने भारत की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को मिट्टी में मिलने के बाद अमेरिका के बार-बार कहने के बाद ही पीएम मोदी ने सीज फायर के लिए हामी भरी। अब 50 साल तक पाकिस्तान सिर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने बेहद संयमित व सधी हुई टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि ये नीतिगत फैसले होते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर सरकार के हर कदम के साथ पार्टी है। सीज फायर के लेकर जनवाणी ने रविवार को भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं से उनकी राय जानी। भाजपा ने सीज फायर के पीएम के फैसले को राष्ट्र हित में बताया।

शांति ही प्रगति का आधार

भाजपा के विपुल सिंहल ने कहा कि शांति ही प्रगति का आधार है। युद्धविराम से भारत में क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आॅपरेशन सिंदूर के तहत मजबूत और निर्णायक प्रतिक्रिया देकर भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया।

युद्ध से नुकसान व्यापार का

मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के गौरव शर्मा ने कहा कि युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान व्यापार को होता है और व्यापार किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। उन्होंने युद्ध विराम के पीएम के फैसले का स्वागत किया।

ये नए युग का भारत

भाजपा नेता नवीन अरोरा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि ये नए युग का भारत है। ये भारत घर में घुसकर अपने दुश्मन से बदला लेना जाता है। पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक से यह साबित भी कर दिया।

इसमें ही राष्ट्रीय का हित

व्यापारी नेता सतीश चंद जैन ने कहा कि दुनिया की अर्थ व्यवस्था को यदि किसी ने नुकसान पहुंचाया है तो वह जंग है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाकर सीज फायर कर बहुत अच्छा कार्य किया है। इसमें राष्ट्र का हित है।

पाक की भारत के सामने बिसात नहीं

मेरठ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को पूरी दुनिया विश्व गुरु मान चुकी है। पाकिस्तान की अब भारत के सामने कोई बिसात नहीं है। यह पूरी दुनिया को पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिखा दिया है।

कांग्रेस की सधी प्रतिक्रियां

सीज फायर पर कांग्रेसियों ने बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि सेना के शौर्य को पूरा राष्ट्र प्रणाम कर रहा है। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि भारतीय सेना विश्व की सबसे शानदार सेना है। पाकिस्तान के मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार के साथ पहले दिन से साथ खड़ा है। आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार का जो भी कदम होगा उसका स्वागत किया जाएगा।

मुस्लिम बोले-युद्ध विराम का फैसला सही, इस पर अमल करे पाक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अमेरिका की पहल पर भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम को यहां के दानिश्वर मुस्लिमों ने सही कदम बताया, लेकिन युद्ध विराम का उल्लंघन करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। मुस्लिमों का कहना है कि यदि सीज फायर का उल्लंघन बंद नहीं किया तो भारत पाकिस्तान को सबक सिखाएगा। जनवाणी ने युद्ध विराम के मुद्दे पर यहां के मौअज्जिज मुस्लिमों से बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत के अंश-

सोच समझकर लिया सीज फायर का फैसला: शहर काजी

शहर काजी जैनुस सालिकीन का कहना है कि भारत पाक ने सीज फायर का फैसला बहुत सोच समझकर लिया है। हमारे प्रधानमंत्री ने हर पहलु पर गंभीरता के विचार के बाद ही सीज फायर का फैसला लिया। जंग से सिर्फ हथियारों का ही नुकसान नहीं होता, बल्कि बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होता है। जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। भारत ने पहलगाम में आतंकी हमले का पाक को करार जवाब दे दिया। आतंकी ठिकाने नष्ट कर डाले। पाक को सीज फायर पर अमल करना चाहिए। इससे पाक को लाभ मिलेगा।

युद्ध विराम का फैसला सही : कारी शफीक

कारी शफीकुर्ररहमान कासमी का कहना है कि युद्ध विराम का फैसला सही लिया गया। दोनों मुल्कों के नुकसान को रोकने के लिए युद्ध विराम किया गया। लेकिन पाकिस्तान युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है, जो काबिले मजम्मत है। अब भारत के प्रधानमंत्री को देखना चाहिए कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बात नहीं आता तो उसके साथ कैसे पेश आना है।

सीज फायर के उल्लंघन पर पाक को सबक सिखाएं: आफाक

माइनॉरिटी एजुकेशन एसोसिएशन के महासचिव आफाक अहमद खान का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्देष पर्यटकों की निर्मम हत्या की। इसपर भारत की सेना ने पाक में एयर स्ट्राइक करके आतंकी अड्डों को नष्ट किया। इसपर पाकिस्तान ने जंग छेड़ने की नापाक कोशिश की, जिसको भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया और मुंह तोड़ जवाब दिया। सीज फायर का फैसला अच्छा लिया गया, पर पाक इसपर अमल करने को तैयार नहीं। भारत पाक को सबक सिखाए।

आपरेशन सिंदूर को अंजाम तक पहुचाना था: फजल

एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम कहते हैं कि पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए देश की 140 करोड़ अवाम भारतीय सेना के साथ थी। सेना ने पाक में स्थित आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद किया। देश की जनता चाहती थी कि ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम तक पहुंचाया जाए, लेकिन अंजाम से पहुंचने से पहले ही सीज फायर का निर्णय ले लिया गया। यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है। जब जनता सेना के साथ खड़ी थी तो अवाम को बताकर सीज फायर करना चाहिए था। अब पाक इसपर अमल नहीं कर रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img