नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हुए राजनयिक समझौतों के बीच वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता देखी जा रही है, जिसका असर भारतीय घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ नजर आया। मंगलवार को शेयर बाजार ने नकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की।
जानें सेंसेक्स निफ्टी के हाल?
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 497.5 अंकों की गिरावट के साथ 81,932.40 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 117.2 अंक गिरकर 24,807.50 अंक पर पहुंच गया।
भारतीय मुद्रा में मजबूती
शेयर बाजार की गिरावट के बीच भारतीय मुद्रा में मजबूती दर्ज की गई। शुरूआती कारोबार में भारतीय रूपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74 पैसे मजबूत होकर 84.62 पर पहुंच गया। यह मजबूती विदेशी निवेश प्रवाह और डॉलर की कमजोरी के कारण आई है।
ये हो सकते हैं प्रमुख कारण?
- सीजफायर के बावजूद भारत-पाक तनाव से निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है।
- अमेरिका-चीन के बीच हुए समझौते से भी वैश्विक निवेशक सतर्क हैं, जिससे उभरते बाजारों में दबाव बढ़ा है।
- घरेलू निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली भी बाजार में गिरावट का एक अहम कारण मानी जा रही है।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, इटरनल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले पिछड़ते हुए दिखाई दिए। इसके उलट सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील को फायदा होते दिखाई दिया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने एक दिन की राहत के बाद सोमवार को 1,246.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

