Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Latest Job: IITR लखनऊ में जूनियर स्टेनोग्राफर के 4 पदों पर भर्ती,ये उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदनव है। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (IITR), लखनऊ द्वारा जूनियर स्टेनोग्राफर के कुल 4 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 मई 2025 से 31 मई 2025 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iitr.res.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं।सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ में जूनियर स्टेनोग्राफर के कुल 04 (4) पद रिक्त हैं, जिनमें से 02 पद सामान्य वर्ग (UR), 01 पद ओबीसी वर्ग के लिए और 01 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए योग्यता

सीएसआईआर-आईआईटीआर लखनऊ में जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Intermediate) परीक्षा उत्तीर्ण हों और अंग्रेजी या हिंदी में स्टेनोग्राफी में दक्षता रखते हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।

आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीएच वर्ग और सभी महिलाओं के लिए शुल्क माफ है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट iitr.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 की नोटिफिकेशन या लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” या “ऑनलाइन आवेदन करें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक, और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही करें।
  • भुगतान के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img