Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Sports News: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, Doha Diamond League में 90.23 मीटर भाला फेंककर रचा इतिहास

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने Doha Diamond League 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया और अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया

प्रतियोगिता की शुरुआत में नीरज ने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया। हालांकि उनका दूसरा प्रयास अमान्य रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने जबरदस्त कमबैक करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया। इससे पहले नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर था, जिसे उन्होंने 2022 की डायमंड लीग प्रतियोगिता में हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा का यह प्रदर्शन न सिर्फ भारत के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन्होंने 90 मीटर की सीमा पार कर दिखा दिया है कि वह विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं।

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान पाया।

अन्य भारतीय एथलीटों में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस को 13:24.32 मिनट में पूरा कर नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में 9:13.39 मिनट के समय के साथ छठवां स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा ” शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।”

25वें जेवलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में 90 मीटर से ज्यादा स्कोर करने वाले एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बने हैं। नीरज से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.97 मीटर भाला फेंका था, जबकि चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग ने एशियन चैंपियनशिप 2017 में 91.36 मीटर का स्कोर किया था।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नीरज केवल भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व एथलेटिक्स के भी चमकते सितारे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img