Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: संतान पैदा न होने पर पत्नी को छोड़ा, प्रेमिका से किया बच्चा पैदा

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: थाना क्षेत्र के ग्राम राफन में एक युवक की दोहरी जिंदगी और पारिवारिक ड्रामा कानून के दरवाजे तक पहुंच चुका है। पत्नी से संतान न होने पर युवक ने अपनी जिस प्रेमिका से बच्चा पैदा कराया, वहीं अब सड़क पर है। पत्नी ने उसे घर से बाहर कर निकाल दिया। इसके बाद प्रेमिका बच्चों के साथ थाने पहुंची, जहां इंसाफ न मिलने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी देकर पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया।

ग्राम राफन निवासी युवक मेरठ के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। वहीं उसकी मुलाकात अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती से हुई। तीन साल तक दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चला। इसके बाद वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके चलते युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवक उसको अपने गांव ले आया, जहां वह अपने दो बच्चों के साथ बीते तीन महीने से रह रही थी।

प्रेमिका की पहली शादी मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई थी, और पहले पति से उसको दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है जबकि छोटा आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ रहा है। युवक की पत्नी को जब सच्चाई का पता चला, तो उसने प्रेमिका और उसके बच्चों को घर से जबरन बाहर निकाल दिया। प्रेमिका का आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है।

इस स्थिति से तंग आकर वह शुक्रवार को मवाना थाने पहुंची। उसने थाना पुलिस से इंसाफ मांगते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों सहित आत्मदाह कर लेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में युवक की पत्नी द्वारा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही, प्रेमिका के परिजनों को भी थाने बुलाया गया है, ताकि मामले को समझदारी से सुलझाया जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला गांव से लेकर थाना परिसर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकरण महिला का वीडियो भी सामने आया है। महिला और उसके विपक्षी थाने पर हैं। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। प्रथम दृष्टा आपस में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी की गई है। सम्भावित विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img