Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देश को जब-जब जरूरत पड़ी रक्षा के लिए समाज को सदैव आगे आया: विधायक उमेश शर्मा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: बड़गांव की गोगा म्हाड़ी परिसर में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा ब्राह्मण सदैव स्वाभिमानी होते है, हमे कर्म से भी ब्राह्मण होना चाहिए। ब्राह्मण एकता के लिए अब समाज को संगठित होने की जरूरत है। कार्यक्रम में एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर शीघ्र रोक लगाये जाने की मांग भी उठी।

रविवार को कस्बे में आयोजित परशुराम जयंति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव स्वाभिमानी रहा है। हमे अपने स्वाभिमान को बचाए रखना है। समाज ने अनेकों महापुरूष दिए। हमे मन, कर्म से भी ब्राह्मण होना चाहिए। उन्होने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मैं देश के उन महापुरूषों एंव शहीदों को नमन करता जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर किये है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड (रूड़की) से खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा ब्राह्मण एकता के लिए समाज को संगठित होने की जरूरत है। सनातन व देश को जब-जब जरूरत पड़ी रक्षा के लिए ब्राह्मण समाज को सदैव आगे आया है। मोहन शर्मा ने कहा कि समाज एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग की मार झेल रहा है। उक्त एक्ट का दुरुपयोग नव युवाओं के कैरियर को खराब कर रहा है। एक्ट के दुरुपयोग को शीघ्र रोकने की मांग को लेकर समाज को आगे आने की जरूरत है। ब्राह्मण नेता विनोद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा ,राहुल शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुखपाल शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, दीपक, अनुभव, अमित, आर्यन, प्रियांशु,जोगेंद्र, विकास,सुमित शर्मा, रामनाथ शर्मा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img